भास्कर न्यूज | राजनगर मानव जीवन के लिए जल जरूरी है, जिसके लिए आवश्यक है कि हम जल को संरक्षित करें। इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत नगर परिषद राजनगर ने नगर में जल को संरक्षित करने परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित तालाब का गहरीकरण कार्य शुरू किया है। इसमें आने वाले बारिश के दिनों में जल को संरक्षित किया जा सकेगा और आने वाले समय में उसका उपयोग होगा। जल संरक्षित करने से वाटर लेवल बढ़ने के साथ ही दैनिक निस्तार के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, भीम जायसवाल, सतीश द्विवेदी, सचिन द्विवेदी, सोनू कनौजिया, समर बहादुर सिंह समेत भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी व नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। जेसीबी के माध्यम से तालाब गहरीकरण किया गया।


