जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली:नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, सुसाइड का कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान की मौत हो गई है। गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) में लगी है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। ये कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। आज 25 दिसंबर की सुबह कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल जवान को अस्पताल लाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि,​​​​​​​ कोड़नार कैंप हाल ही में 19 दिसंबर को स्थापित किया गया था। जिससे अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा और विकास को मजबूती दी जा सके। 7 दिन पहले BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को गोली मारी नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने 7 दिन पहले सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सचिन कुमार है। जवान यूपी के बागपत जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी सुरक्षा कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। जवान ने कैंप में ही ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। पढ़ें पूरी खबर… दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के जवान ने खुद को मारी थी गोली वहीं, 4 महीने पहले सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF के जवान ने ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल खुद को शूट कर लिया था। वह छुट्टी से कैंप लौटा था। आरक्षक शशि भूषण कुमार (31) ने शिविर में संतरी की ड्यूटी के दौरान लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारी थी। पढ़ें पूरी खबर… …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ गोलीकांड…हेड-कॉन्स्टेबल की कनपटी पर मारी थी गोली:गले तक आया बुलेट, 2 साल पहले तलवार लेकर धमकाने पर आरोपी को हो चुकी है जेल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में RPF पोस्ट में गोलीकांड हुआ, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की मौत हो गई। उनके साथी हेड कॉन्स्टेबल कुमार सिंह लादेर ने कांच के दरवाजे के बाहर से तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मिश्रा के गले के आर-पार गईं। फिर उसने दरवाजा खोलकर एक और गोली चलाई, जो दाईं आंख के पास से छूकर निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *