जशपुर पुलिस ने लापता 2 नाबालिग बरामद किए:परिजनों को सौंपे गए, ऑपरेशन मुस्कान के तहत दुष्कर्म आरोपी भी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दो लापता नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इन बालिकाओं को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सौंपा गया है। इन मामलों में से एक में रेप के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र और नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सिटी कोतवाली क्षेत्र की महिला ने 21 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 18 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज जांच शुरू की। जांच में पता चला कि नाबालिग चौकी दोकड़ा क्षेत्र में अपनी एक सहेली के पास है। पुलिस टीम ने 3 जनवरी 2026 को वहां पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया और परिजनों को सौंपा। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर वालों की किसी बात से नाराज होकर बिना बताए सहेली के पास चली गई थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप दूसरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। 3 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जनवरी की रात परिवार सोया हुआ था। लेकिन 2 जनवरी की सुबह उनकी 14 साल की बेटी घर से गायब थी। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। जिससे बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने तत्काल गुम इंसान और बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ोस के गांव का युवक लक्ष्मण राम (21 ) नाबालिग को अपने साथ ले गया है। पूछताछ में खुलासा पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने प्यार और शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया और इस दौरान उसका शारीरिक शोषण भी किया। कथन के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64, 65(1), 71, 87 और पॉस्को एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जारी रहेगा ऑपरेशन- SSP एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिटी कोतवाली और नारायणपुर थाना क्षेत्र में दो गुम नाबालिग को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया है। एक मामले में नाबालिग को भगाकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गुम बच्चों की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *