जशपुर में एक दिन में कटा 3 लाख का चालान:यातायात नियम तोड़ने 767 मामलों पर कार्रवाई; 11 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार

जशपुर जिले में बढ़ते सड़क हादसे को रोकने के लिए पुलिस ने 8 जून को विशेष महा चेकिंग अभियान चलाया। एक दिन में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 767 मामलों में 3 लाख 7 हजार 900 रुपए का चालान काटा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया है। इन सभी के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। वहीं, जनवरी से जून 2025 तक पुलिस ने 8,367 मामलों में 31.58 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। जिले में कानून उल्लंघन पर बढ़ी सख्ती एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में राजपत्रित अधिकारियों और जिले के सभी थानों की पुलिस ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया किमयाली क्षेत्र में ‘बाईकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग के 17 सदस्यों पर कार्रवाई के बाद जिले में कानून उल्लंघन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। तेज रफ्तार के 199 मामले दर्ज इस अवधि में नशे में वाहन चलाने के 182 मामलों में 16.30 लाख, बिना हेलमेट के 530 मामलों में 9.55 लाख और बिना सीट बेल्ट के 344 मामलों में 74,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया। तेज रफ्तार के 29, मालवाहक में सवारी के 35, ओवरलोडिंग के 3 और नो पार्किंग के 199 मामले दर्ज किए गए। यातायात नियमों के पालन की अपील एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून का डर नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *