जशपुर में गौ तस्करी का प्रयास नाकाम:पुलिस ने पैकु-सराईटोली से 5 गौवंश छुड़ाए, तस्कर अंधेरे में भागे

जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने एक कार्रवाई की। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पैकु और सराईटोली इलाके से 5 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया। हालांकि, तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है। 24 जून को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गौवंशों को झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने पैकू-सरडीह के बीच एक नाले के पास दबिश दी। वहां तस्कर गौवंशों को प्रताड़ित करते हुए ले जा रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्कर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज घटनास्थल से सभी गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक की देखरेख में इलाज किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पशु तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *