जशपुर में निकली तिरंगा यात्रा:CM साय ने शहीद के परिजनों का किया सम्मान; ग्रामीणों को ऑपरेशन सिंदूर की कहानी बताई

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दुलदुला विकासखंड के चराईडांड शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण रहा। CM साय ने लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बताई और शहीद परिवारों के परिजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि यह यात्रा तिरंगे के प्रति सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि है। इन शहीदों के परिजनों का सम्मान- युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना उद्देश्य – CM सीएम ने कहा कि यह अभियान देश की एकता और संप्रभुता को मजबूत करने का प्रतीक है। जिले में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। मुख्यमंत्री ने उरी हमले के बाद सेना की कार्रवाई का उल्लेख किया। साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के जवान सहित अन्य वीरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री के नेतृत्व में सीमापार आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी से यह संदेश गया कि राष्ट्रहित में सभी नागरिक एकजुट हैं। सीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा वीरता के साथ की जा रही है। यात्रा में जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक जशपुर रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, पद्म जगेश्वर यादव, विक्रमादित्य सिंह जुदेव, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर शनरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशी मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक और सभी वर्गों के लोग, अधिकारी और कर्मचारी उत्साह से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *