जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में एक युवक ने बारातियों की बस का शीशा तोड़ दिया। इस पर बारातियों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। मौके पर मौजूद महिला-पुरुषों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक किसी वजह से बारातियों की बस का पीछा कर रहा था। उसने अचानक बस पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिया। गुस्साए बारातियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग बंधे हुए युवक को बारी-बारी से मार रहे हैं। कुछ लोग घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामला गांव में आपसी समझ से सुलझा लिया गया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है।


