छत्तीसगढ़ के जशपुर में स्थित मधेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरू हो गई है। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने श्रद्धालु प्रदेश भर से पहुंच रहे है। कुनकुरी विकासखंड में स्थित यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पंडाल, भोजन, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही अस्थाई शौचालय, साफ-सफाई और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए 40 बसों को स्पेशल परमिट दिया गया है। पं. प्रदीप मिश्रा ने सुनाई देवराज ब्राह्मण की कथा कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा नहीं कर पाते, वे यहां दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने देवराज ब्राह्मण की कथा के माध्यम से सार्थक जीवन जीने का संदेश दिया। अन्य राज्यों से के श्रद्धालु भी पहुंच रहे 27 मार्च तक चलने वाली इस कथा में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय और उनके परिवार ने भी कथा श्रवण किया।


