जशपुर में शिक्षक युक्तियुक्तकरण पर विवाद:काउंसलिंग शुरू, शिक्षक संघ धरने पर; रिक्त पदों की जानकारी की मांग

जशपुर के शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में सोमवार को शिक्षक युक्तियुक्तकरण के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन व्याख्याता वर्ग के शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। इसी दौरान शिक्षक संघों के साझा मंच ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनरत शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद रिक्त हुए पदों की जानकारी सार्वजनिक करने और काउंसलिंग प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि युक्तियुक्तकरण और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से की जा रही है। प्रदेश सरकार युक्तियुक्तकरण के तहत छात्र व शिक्षकों के अनुपात को संतुलित करने का दावा कर रही है। शिक्षक संघ 2008 के स्वीकृत सेटअप को यथावत रखने की मांग पर अड़े हुए हैं। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन रणजीता स्टेडियम के पास सुबह से ही जिले भर से शिक्षक एकत्र होने लगे थे। दोपहर लगभग 2 बजे शिक्षक रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए काउंसलिंग स्थल पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलनरत शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने रिक्त स्थानों की जानकारी सार्वजनिक करने और प्रभावित शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर रातभर धरना स्थल पर बैठने की चेतावनी मोर्चा के जिला संचालक संतोष टांडे ने बताया कि डीईओ ने कलेक्टर से चर्चा कर इस संबंध में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। संयुक्त साझा मोर्चा ने अपनी मांग पूरी ना होने पर सारी रात धरना स्थल पर बैठने की चेतावनी दी है। मोर्चा से जुड़े अजय गुप्ता ने बताया कि मोर्चा युक्तियुक्तकरण का नहीं अपितु इसकी गलत प्रक्रिया और 2008 के सेटअप से की जा रही छेड़छाड़ का विरोध कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोर्चा ने अपनी मांगों से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अगर शाम तक इस संबंध में प्रशासन कोई निर्णय नहीं लेता है तो शिक्षक रात भर धरना स्थल पर बैठने के लिए तैयार है। धरने में बड़ी संख्या महिलाएं भी पहुंची महिला शिक्षक तरन्नुम ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या महिलाएं भी पहुंची हुई है। इनमें से कुछ महिलाओं के साथ बच्चे भी आए हुए हैं। ऐसे में बीते कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही वर्षा के बीच रात में महिलाओं के साथ कुछ अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। पारदर्शिता के साथ की जा रही है काउंसलिंग की प्रक्रिया जशपुर के डीईओ पीके भटनागर ने कहा, पहले दिन 225 शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसके किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *