जशपुर में 2 थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों का तबादला:SSP शशि मोहन सिंह ने जारी किया आदेश;SI बृजेश को मिला चौकी कोतबा का प्रभार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 2 थानों और एक चौकी प्रभारी, 4 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का तबादला हुआ है। SSP शशि मोहन सिंह ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सन्ना, थाना आस्ता और चौकी कोतबा के प्रभारी अधिकारियों का दायित्व आपसी परिवर्तन के तहत बदला गया है। इसमें उप निरीक्षक बृजेश यादव, जो वर्तमान में थाना सन्ना के प्रभारी थे, उन्हें अब चौकी कोतबा का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जो कोतबा चौकी प्रभारी के पद पर थे, अब थाना आस्ता का प्रभार संभालेंगे। वहीं, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जो थाना आस्ता के प्रभारी थे, अब थाना सन्ना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 4 ASI का ट्रांसफर जबकि सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, जो पत्थलगांव थाने में पदस्थ थी। अब उन्हें कांसाबेल थाना भेजा गया है। खिरोवती बेहरा को कांसाबेल थाना से तपकरा थाना में पदस्थ किया गया है। संत कुमार चौहान को यातायात शाखा पत्थलगांव से रक्षित केंद्र जशपुर स्थानांतरित किया गया है। मनोज कुमार सिंह को यातायात शाखा जशपुर से यातायात शाखा पत्थलगांव भेजा गया है। देखें आदेश की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *