जशपुर में 40 क्विंटल अवैध धान जब्त:झारखंड से छत्तीसगढ़ लाई जा रही खेप, दो पिकअप वाहन पकड़े गए

जशपुर पुलिस ने जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान की आमद पर सख्त निगरानी रखते हुए कार्रवाई की है। लोदाम थाना क्षेत्र के शंख नदी पुल के पास पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने झारखंड से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 40 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो पिकअप वाहन और 96 बोरी धान बरामद किया गया। यह कार्रवाई 13 दिसंबर को रात्रि लगभग 09:00 बजे की गई। लोदाम पुलिस की टीम झारखंड सीमा से सटे शंख नदी पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहनों को रोका गया, जो पुलिस को देखकर घबरा गए थे। दो पिकअप वाहनों से 96 बोरी धान जब्त तलाशी के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-FD-3309 और JH-01-EU-0967 से प्रत्येक में 48-48 बोरी, कुल 96 बोरी धान बरामद हुआ। जब्त धान का कुल वजन लगभग 40 क्विंटल आंका गया। वाहन चालकों से धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। वैध परिवहन की पुष्टि, प्रशासन को सौंपा गया धान पूछताछ में एक चालक ने अपना नाम साजिद आलम (27), निवासी गुलाम आजाद बस्ती, गुमला (झारखंड) बताया। दूसरे चालक ने अपनी पहचान जिसान आलम (25), निवासी ग्राम पिस्का, नगड़ी, जिला रांची के रूप में दी। दोनों ने स्वीकार किया कि वे धान को झारखंड के सिसई और नागफनी क्षेत्र से लेकर आ रहे थे, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में बेचना था। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों सहित 96 बोरी (40 क्विंटल) धान को जब्त कर लिया। नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए इसे जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत लगभग 92 हजार रुपए बताई गई है। अब तक 1451 क्विंटल अवैध धान पकड़ चुकी है पुलिस बता दें है कि धान खरीदी सीजन के दौरान पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अब तक 05 ट्रक, 17 पिकअप और 01 ट्रैक्टर से कुल 1451 क्विंटल अवैध धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप चुकी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह कहा कि सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान ला रहे बिचौलियों पर जशपुर पुलिस लगातार कड़ी नजर रखे हुए है। लोदाम क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों से 40 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है। अवैध धान आमद के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *