बाड़मेर | जसनाथ धाम कोलू में बुधवार को युवा नेता हरीश सेंवर ने 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जसनाथ धाम में महंत जेठनाथ महाराज के सानिध्य में मंच का निर्माण शुरू किया गया। मंच के निर्माण में कई भामाशाहों ने भाग लिया। युवा नेता हरीश सेंवर ने बताया कि जसनाथ धाम कोलू एक बहुत बड़ा धाम है। जिसमें हजारों लोग दर्शन करने आते हैं।


