जसमीत सिंह संधू होंगे भीलवाड़ा के नए कलेक्टर:नमित मेहता को उदयपुर लगाया; चार संभागीय आयुक्त भी बदलें

राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 आईएएस, 24 आईपीएस, 113 आरएएस के तबादले कर दिए। चार संभागीय आयुक्त और तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। भीलवाड़ा कलेक्टर नमित मेहता का तबादला उदयपुर किया गया है। जबकि सलूम्बर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को भीलवाड़ा कलेक्टर लगाया गया है। संधू दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका जन्म 23 सितंबर 1987 को सुरिंदर कौर और डॉ. जेएस संधू, डीडीजी (फसल विज्ञान) आईसीएआर के घर पर हुआ था। इन्होंने लुधियाना के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। आईएएस जसमीत सिंह संधू ने आईआईटी रूडकी से ग्रेजुएशन किया था। 2015 में वह यूपीएससी परीक्षा के चौथे प्रयास में आईएएस बने थे। 2015 में यूपीएससी परीक्षा में जसमीत सिंह संधू ने तीसरी रैंक हासिल की थी। जबकि उनकी पत्नी अर्तिका शुक्ला की चौथी रैंक रही थी। इसी परीक्षा में प्रथम रैंक आईएएस अधिकारी टीना डाबी और दूसरी रैंक अतहर आमिर खान की रही थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राजस्थान के सलूंबर को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार – 2024 से सलूंबर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को सम्मानित किया था। राजस्थान सरकार द्वारा भी 2023 में उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जयपुर जिले में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। ई-गवर्नेस प्रोजेक्ट्स में उनके योगदान के लिए ई-गवर्नेस अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। हाल ही में उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी संधू को सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी संधू को राज्य स्तर पर अनेक अवार्ड प्रदान किये जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *