जसवंतनगर 11KV फीडर पर ढाई घंटे की कटौती:BESL करेगी मेंटेनेंस का काम, करीब 8 इलाकों में रहेगी बिजली सप्लाई बंद

भरतपुर के जसवंत नगर स्थित 11KV फीडर पर आज भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड मेंटेनेंस का काम करेगी। जिसको ढाई घंटे की बिजली कटौती रहेगी। जसवंत नगर फीडर की सप्लाई बंद होने के कारण करीब 8 इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी होगी। ढाई घंटे रहेगी बिजली कटौती भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि आज जसवंत नगर 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिसको लेकर 11KV फीडर पर ढाई घंटे की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। जसवंत नगर सहित करीब 8 इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। करीब 8 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती होने के कारण जसवंत नगर , जाटव मोहल्ला, स्टेडियम इलाका, अनाह इलाका, हीरादास चौराहा इलाका सहित आसपास के इलाके में बिजली नहीं आएगी। ढाई घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी होगी। काम पूरा होने के बाद बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *