जसीडीह के प्रसिद्ध पागल बाबा आश्रम में चोरी:राधा-कृष्ण की चांदी की मुकुट समेत ढाई लाख कैश ले गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

देवघर के जसीडीह स्थित ऐतिहासिक पागल बाबा आश्रम में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से राधा-कृष्ण का चांदी का मुकुट, दो दानपेटियां जिनमें करीब ढाई लाख रुपये थे, चांदी जड़ित खड़ाऊ, भगवान का चांदी का अरघा, सिंहासन और चांदी के बर्तन समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। घटना का पता शुक्रवार को तब चला, जब भगवान की प्रातः कालीन पूजा के लिए मंदिर खोला गया। चोरों ने चढ़ावे की राशि निकालकर दानपात्र को आश्रम के पास क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया, जो बाद में खोजबीन के दौरान मिला। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आश्रम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच में जुट गई है। आश्रम देवघर का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल 1967 में लीलानंद पगला बाबा द्वारा स्थापित यह आश्रम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां 24 घंटे, सातों दिन हरे राम-हरे कृष्णा का संकीर्तन होता है। आश्रम देवघर का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल भी है। इस चोरी की घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *