जसीडीह में रेल से कटकर युवक की मौत:मानसिक रूप से बीमार था युवक, परिजन बोले- किसी को नहीं बताकर घर से निकला था

देवघर-जसीडीह रेल मुख्य मार्ग पर रेलवे ट्रैक पोल संख्या 294/22 पर एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के लखना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेजा गया। मानसिक रूप से बीमार था युवक मृतक के भाई ने बताया कि मोहम्मद अली पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार था। वह कल रात बिना किसी को बताए घर से चला गया था। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनका भाई रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *