जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल ने जिला कानूनी सेवा आथॉरिटी का किया दौरा

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज एवं प्रशासनिक जज, सेशन डिवीजन, अमृतसर, जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल ने जिला कानूनी सेवा आथॉरिटी, अमृतसर का दौरा किया। उन्होंने दफ्तर के कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने मध्यस्थता प्रक्रिया का निरीक्षण किया, जहां एक मामला सुलह के लिए लंबित था। जस्टिस गरेवाल ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव अमरदीप सिंह बैंस भी मौजूद रहे। जस्टिस गरेवाल ने वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी अर्जियां लीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी मध्यस्थों और बचाव पक्ष के वकीलों से चर्चा की। उन्होंने वकीलों को आम जनता के हित में संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया और संदेश दिया कि कोई भी गरीब व्यक्ति, जो वकील करने में असमर्थ है, न्याय से वंचित न रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *