जस्टिस सूर्यकांत आज बनेंगे CJI:हरियाणा से पहले चीफ जस्टिस होंगे, पूरा परिवार दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति संग भोजन करेंगे

जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बनेंगे। वह हरियाणा के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो CJI बनेंगे। सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में सूर्यकांत का पूरा कुनबा शामिल होगा। सूर्यकांत का परिवार एक दिन पहले रविवार को दिल्ली रवाना हो गया था। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उनके बड़े भाई डॉ. शिवकांत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में पूरे परिवार को बुलाया है। तीनों भाई, उनकी पत्नियां, बच्चे, बेटी-दामाद, बहन का परिवार, गांव के लोग, उनके पिता के मित्र, सभी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाई शिवकांत ने बताया कि तीनों भाई व पत्नियां व बच्चे राष्ट्रपति के साथ भोज में भी शामिल होंगे। उसके लिए जो ड्रेस कोड होगा, वह पहनकर जाना होगा। हालांकि, भाई ने नहीं बताया कि ड्रेस कोड क्या होगा। वहीं हिसार में सीजेआई की शपथ से पहले डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन हवन यज्ञ का कार्यक्रम करेगा। इसके बाद ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। सीजेआई की शपथ लेते ही ढोल बजाकर मिठाई बांटी जाएगी। हिसार से जस्टिस सूर्यकांत का विशेष जुड़ाव रहा… जस्टिस सूर्यकांत के बारे में उनके भाई की अहम बातें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *