उज्जैन | भैरवगढ़ के गिट्टी खदान एरिया निवासी देवीलाल पिता भेरूलाल निवासी 25 साल की जहर खाने से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर परिजन आए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवा परिजन के बयान लेकर मौत का कारण पता किया जाएगा।


