जहां था आतंक, पुलिस ने वहीं निकाला जुलूस:जबलपुर में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को पकड़ा, 35 से ज्यादा अपराध दर्ज थे

हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली से परेशान पुराने शोभापुर को उस समय बड़ी राहत मिली जब क्षेत्र के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश न सिर्फ घर में घुसकर मारपीट करते थे, बल्कि चाकू की नोक पर वसूली करते थे। रांझी पुलिस ने बुधवार को गोकलपुर स्थित पहाड़ी से घेराबंदी करते हुए सौरभ यादव और प्रवीण रजक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद उसी क्षेत्र में ले गए जहां पर ये वसूली करते और आतंक फैलाते थे। मंगलवार को भी दोनों अपराधियों ने पुराने शोभापुर स्थित संदीप सिंह के घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सौरभ और प्रवीण पहाड़ी पर छिपे हुए हैं। घेराबंदी की और मशक्कत के बाद गोकलपुर पहाड़ी से घेरकर दोनों को गिरफ्तार किया। अपराधी इतने शातिर थे कि पहाड़ी के उबड़ -खाबड़ रास्ते में कई किलोमीटर तक पुलिस ने इनका पीछा किया तब जाकर गिरफ्तार हुए। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया- सौरभ यादव के खिलाफ रांझी क्षेत्र में मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर 8 अपराध दर्ज है, जबकि प्रवीण रजक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में कारों में तोड़फोड़ के आरोपियों का जुलूस निकाला भोपाल में बुधवार को गोंडीपुरा गांधी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोड़फोड़ के पहले आरोपियों और एक कार के चालक के बीच विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद आरोपियों ने कार चालक का पीछा किया, गाड़ी के पार्क करने के बाद चालक चला गया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और पास खड़े दो अन्य वाहनों के भी कांच फोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *