अमृतसर| मजीठा रोड स्थित ग्रीन फील्ड के श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में लुधियाना से पधारे प्रसिद्ध हनुमान भक्त हरिपाल आहूजा ने अपने मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर हरिपाल आहूजा ने कहा कि जहां सुंदरकांड पाठ होता हैं वहां हनुमान जी स्वयं विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि घर की सुख-शांति समृद्धि के लिए कोई भी इस पाठ को करवा सकता है। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी और प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री ने बताया कि सुंदरकांड का यह पाठ हर साल उमेश कपूर के सहयोग और मंदिर ट्रस्टियों द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, कृष्ण देव अग्निहोत्री, रामजी दास्र, राजेश शर्मा लाड्डी, कविता सहित कई भक्तजन मौजूद रहे।


