ज़मीन की नई दर के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | नारायणपुर भाजपा सरकार ने चुपचाप तरीके से ज़मीन की नई गाइड लाइन लागू करने से फैक्ट्री, मकान, दुकान, ज़मीन की दर में 40 से 400 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। भाजपा सरकार की ज़मीन की नई गाइडलाइन से ज़मीन की खरीदी बिक्री कम हो जाएगी बेरोजगारी बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी इस गाइडलाइन का पुरजोर विरोध करती है। इस गाइडलाइन के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा ऐसा गाइड लाइन महानगरों में भी लागू नहीं है जबकि बड़े-बड़े महानगरों में 10-15 प्रतिशत से ज्यादा दर नहीं है। कांग्रेस सरकार ने ज़मीन गाइड लाइन में 30 प्रतिशत तक छूट कर दी थी और पांच डिसमिल से कम की रजिस्ट्री चालू करवाया था, किसी गरीब आदमी के पास 1000-2000 वर्ग फुट ज़मीन है तो वह कभी बेच नहीं पाएगा और कुछ ज़मीन को बेचकर अपना पक्का मकान नहीं बना पायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के पास योजनाओं को चलाने के लिए पैसा नहीं है, इसलिए भाजपा सरकार ने पहले 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को बंद किया, और अब ज़मीन की नई गाइड लाइन से आम जनता को परेशान करने का काम शुरू कर रही है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की नई गाइड लाइन के तहत अगर शहरों के आसपास 1000 वर्ग फुट ज़मीन 6 लाख में रजिस्ट्री होती है तो इसका रजिस्ट्री शुल्क 4 लाख 40 हजार रुपए होगा। ऐसे मे रजिस्ट्री शुल्क ज़मीन दर के बराबर होगा ऐसे गाइड लाइन का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, ब्लॉक उपाध्यक्ष शब्बीर बढ़गुजर, माधेश्वर जैन, चैन सिंह भोयर, पिलसाय सलाम, दीपक गांधी, कुणाल उइके, तरुण देहारी एवं अन्य कांग्रेस कार्यक्रम उपस्थित थे। नारायणपुर। नई गाइड लाइन के विरोध में सीएम का पुतला दहन करते कांग्रेसी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *