जांगिड ब्राह्मण महासभा का 119वां स्थापना दिवस:ब्यावर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वृद्धजनों को किया सम्मानित

ब्यावर शहर के मेवाड़ी गेट बाहर स्थित विश्वकर्मा भवन में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा का 119वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष किशन जांगिड़ की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा और ऋषि अंगिरा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्थापना दिवस समारोह में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा प्रदेश के चुनाव प्रभारी वसन्त गेपाल मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान शम्मू लेखरा, मगरा प्रधान बाबूलाल भावरेल, पूर्व प्रधान धर्मराज छड़िया, काष्ठकला संघ अध्यक्ष सुभाष नांगल, युवा संघ अध्यक्ष शर्मा, मुकेश माकड़, जिला महिला अध्यक्षा रीटा कवलेचा और महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती शर्मा शामिल थे। समाज के वरिष्ठजन जैसे पूर्व प्रिंसिपल धर्मीचन्द दन्देवा, कालूराम बुडल, पूनमचन्द सकवाया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश कवलेचा और आत्माराम दीवाण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों और वृद्धजनों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किशन जांगिड़ ने चार नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें सुभाष नांगल को जिला मंत्री, जुगलकिशोर बरड़वा को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश बरढ्वा (झूठावाले) को जिला चुनाव प्रभारी और ओम खण्डेलवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष किशन जांगिड़ ने समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि वसन्त गेपाल ने कहा कि युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ समाज की संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहना आवश्यक है, तभी समाज निरंतर प्रगति कर सकेगा। कार्यक्रम को पूर्व प्रिंसिपल धर्मीचन्द दन्देवा, पूर्व प्रधान धर्मराज छड़िया, जिला महिला अध्यक्षा रीटा कवलेचा और जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवराज बदरेचा ने भी संबोधित किया। समारोह में मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर इन्द्राणिया, पूर्व युवा संघ अध्यक्ष प्रहलाद सकवाया, नवल किंजा, राजेश निशान, अनिल इन्द्राणिया, अमरचन्द सकवाया, रामेश्वर माकड़, पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील माकड़, कपिल ईगल, ईश्वर निशान, मोहित जिलोया, पुष्पेन्द्र खरनालिया, अशोक हर्षवाल, प्रेम पाखरोट, भागचन्द नांगल, मोतीलाल माकड़, सुखदेव सावड़ और यज्ञदत्त खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन आत्माराम दीवाण ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष किशन जांगिड़ ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *