कतरास | युवा नेता विशाल महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मां अंबे आउटसोर्सिंग पैच में पांच सितंबर को भू-स्खलन मामले में सुरक्षा पैमानों की अनदेखी के खिलाफ डीजीएमएस व बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब डीजीएमएस से सूचना अधिकार के तहत कार्रवाई की जानकारी मांगी गई तो डीजीएमएस द्वारा बताया गया कि उक्त पत्र कार्यालय को मिला ही नहीं है। जबकि डीजीएमएस का रिसिविंग भी है। कहा कि डीजीएमएस अब तक जांच पूरी नहीं होने का बहाना बना रहा है। तीन माह के बाद भी अगर जांच पूरी नहीं हुई है तो इससे साफ पता चलता है कि डीजीएमएस और बीसीसीएल प्रबंधन तथ्यों को कोयलांचल के आम जनमानस के सामने नहीं लाना चाहता है। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का शरण लिया जाएगा।


