भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने गुरूर एवं बालोद विकासखंड में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 5 वाहन खनिज रेत तथा 1 वाहन मिट्टी (ईंट) के परिवहन में संलग्न था। कार्रवाई के तहत 2 वाहनों को आरक्षी केंद्र मरकाटोला कैम्प, 1 ट्रेलर एवं 1 ट्रैक्टर को थाना बालोद तथा 1 माजदा एवं 1 ट्रैक्टर को थाना गुरूर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। सभी प्रकरणों 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दिव्या मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही


