जांजगीर की नई सीएसपी बनीं योगिता बाली खापर्डे

जांजगीर| जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नवपदोन्नत डीएसपी योगिता बाली खापर्डे को जांजगीर की नई सीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। खापर्डे इससे पहले बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना, रायपुर कोतवाली और लालबाग थानों की प्रभारी रह चुकी हैं। उन्हें थाना जांजगीर, चौकी नैला, सायबर सेल, पुलिस कंट्रोल रूम का नोडल प्रभार सौंपा गया है। वहीं डीएसपी कविता ठाकुर को महिला एवं बाल अपराध अनुसंधान इकाई, महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र और आजाक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी को मुख्यालय अकलतरा सहित थाना अकलतरा, मुलमुला, बलौदा, चौकी पंतोरा के साथ अब थाना पामगढ़ का भी नोडल प्रभार सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *