जांजगीर के कटौद व सक्ती के टनगन में बनी नई सहकारी समि​तियां

भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर-चांपा और सक्ती दोनों जिलों में कृषि ऋण सेवा सहकारी समितियों की संख्या बढ़ गई है। राज्य सरकार ने 532 नई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों(पैक्स) बनाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर के ग्राम कटौद और सक्ती के ग्राम टनगन में सेवा सहकारी समिति बनाई गई है। नई समिति बनने से इन गांवों के किसानों को धान की बुवाई के समय खाद-बीज लेने और समर्थन मूल्य पर धान बेचने में अब परेशानी नहीं होगी। धान बेचने के लिए किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। नई समिति बन जाने से किसानों को राहत मिलेगी। यह फैसला केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लिया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के दूर-दराज के गांवों तक सहकारिता की पहुंच सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता आ सके। बता दें कि बिलासपुर संभाग के 8 जिलों के 73 गांवों में नई पैक्स समितियों की स्थापना की जाएगी। इससे हजारों ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा। {बिलासपुर में ग्राम अकलतरी, बेलतरा, लमेर, अमाली, कोड़ापुरी, नवागांव (चुमकावा), पड़रिया, पोड़ी, पचरा, दारसागर, सरसेनी, शिवटिकारी, आमगोहन, शुकुलकारी, जलसों, धानागवा में सेवा सहकारी समिति बनाई गई है। मुंगेली में जुनवानी, कुकसदा, गोइंद्री, पैजनिया, लीलापुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाह ी में तरईगांव, हर्राटोला, तेंदुमुड़ा, परासी, करगीकला, कोरजा। {कोरबा में कुदुरमाल, तौलीपाली (चचिया), रंजना, अमलीडीह (तुमान), तानाखार, नवापारा, परला, बकसाही, परसदा, डॉडकी, बोईदा, उड़ता, धोलपुर, कैरवाद्वारी, मदवानी, खूंटाकूड़ा, छातापाट, पुरैना, कर्रापाली। {रायगढ़ में चितवाही, तिउर, पोड़ीछाल, लिप्ती, हाटी, दुर्गापुर, ससकोबा, घटगांव, खुरूशलेगा, मुनुंद। {सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भड़ीसार, बोहरबहाल, गौरडीह, अमूर्रा, बरगांव, धनिगांव, बोईरडीह, सेण्डुरस, मधईभाठा, धाराशिव, सलीहघाट, पचरी, देवसागर, रोहिना, टाटा में समिति का गठन किया गया है। प्रदेश संयोजक(पैक्स प्रकोष्ठ) सहकार भारती छत्तीसगढ़ घनश्याम तिवारी ने बताया कि अभी छत्तीसगढ़ में 2058 पैक्स समितियां काम कर रही हैं। इस फैसले के साथ 532 नई समितियां बनने से यह संख्या बढ़कर 2590 हो जाएगी। यह 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है, जो देश के किसी भी राज्य में सहकारिता विस्तार के मामले में एक अच्छा उदाहरण बन सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *