जांजगीर-चांपा की टीम खेलेगी एलिट पुल, महासमुंद को 6 विकेट से हराया

भास्कर न्यूज| जांजगीर इंटर डिस्ट्रिक्ट 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महासमुंद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम ने अगले साल होने वाले एलिट पुल के लिए क्वालीफाई कर लिया। कप्तान शाबान खान की 72 रन की तेज पारी और जानेंद्र सिदार के नाबाद 49 रन टीम की जीत के मुख्य आधार रहे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे। रायपुर के आरसीडीए मैदान में तीसरे मुकाबले में टीम का सामना महासमुंद से हुआ। महासमुंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 185 रन बनाए। जांजगीर-चांपा को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला। गेंदबाजी में हर्ष राठौर, दुर्गेश सोनवान, आदित्य यादव, लब्याम राजपूत और शाबान खान को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जांजगीर-चांपा टीम की शुरुआत मजबूत रही। ओपनर जानेंद्र सिदार और प्रवीण केंवट ने सधी हुई बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम को ठोस शुरुआत दी। पहले विकेट के पतन के बाद सौरभ जायसवाल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 11 गेंदों में 28 रन बनाए। टीम का स्कोर 11 ओवर में 66 रन तक पहुंचा। दूसरे विकेट के बाद कप्तान शाबान खान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 33 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की भरमार रही। अंत में जानेंद्र सिदार ने 40 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। प्रवीण केवट ने 14 गेंदों में 22 रन, आयुष ने 6 रन का योगदान दिया। जांजगीर-चांपा टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। दो हार के बाद टीम बदली तो मिली सफलता कोच आशुतोष पांडे और मैनेजर श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि शुरुआती दो हार के बाद टीम में बदलाव किए गए। तीसरे मैच के लिए मजबूत टीम उतारी गई। इसी का नतीजा रहा कि महासमुंद जैसी मजबूत टीम को हराया गया। टीम का अगला मुकाबला रायपुर ब्लू से कल भिलाई में होगा। कोच ने उम्मीद जताई कि अगर खिलाड़ी इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो अगला मैच भी जीतेंगे। टीम का आत्मविश्वास अब पहले से ज्यादा मजबूत है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन का समर कैंप 1 मई से शुरू जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर-चांपा द्वारा जांजगीर पेन्डी स्थित मिनी स्टेडियम में विगत 1 मई में से समर कैंप लगाया गया है जिसमें जिले भर के 100 से भी अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इस बार जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों यह समर कैंप लगाया है जिसमें उत्साही युवा क्रिकेटर प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे मैदान पहुंचकर क्रिकेट खेल के बारीकियां को सीख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *