जांजगीर-चांपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण:जर्वे में चार महिला प्रत्याशी मैदान में; 2405 मतदाता डालेंगे वोट

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित जर्वे गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार शाम चुनावी शोर थम गया है। अब अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी डोर टू डोर संपर्क करेंगे। जिला मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में 2405 मतदाता है। प्रत्याशी उत्तरा कमल कश्यप ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकालकर जनसमर्थन मांगा। यहां को अपने पक्ष में करने के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। चार महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में स्थानीय बताते है कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चार महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उत्तरा कमल कश्यप को ताला-चाबी चुनाव चिह्न मिला है। गांव की सड़कें बदहाल जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद गांव की सड़कें बदहाल हैं। यहां बिजली, पानी और नालियों की समस्या है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग उत्तरा कमल कश्यप ने कहा कि गांव विकास से बहुत पीछे है। उन्होंने जीत के बाद गांव में हाई स्कूल खुलवाने, सड़क, बिजली, पानी और नालियों की समस्या दूर करने का वादा किया है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *