जांजगीर चांपा के हॉकी मैदान में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन की प्रमुख मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कम मानदेय में पूर्ण काम कर रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश की तरह साल 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की मांग की है। पदोन्नति से जुड़ी मांगों में पर्यवेक्षक भर्ती की तत्काल शुरुआत और 50 प्रतिशत पदोन्नति में आयु सीमा हटाने की मांग शामिल है। सहायिकाओं के लिए शत-प्रतिशत पदोन्नति की भी मांग की गई है। 5G मोबाइल की मांग पोषण ट्रैक ऐप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को भी उठाया गया। इनमें वजन का बार-बार बदलना और 5G मोबाइल की कमी से नए वर्जन का सपोर्ट न मिलना प्रमुख हैं। कार्यकर्ताओं ने 5G मोबाइल की मांग के साथ नेट खर्च बढ़ाने की मांग भी की। सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपए का भुगतान, प्रभारी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि और सुपोषण चौपाल तथा मातृत्व वंदना की राशि का प्रतिमाह भुगतान शामिल है।


