जांजगीर-चांपा में ओवरब्रिज पर कार-बाइक की टक्कर:2 युवक घायल, गाड़ी की किस्त जमा करने गए थे; कार सवार बाल-बाल बचे

जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा ओवर ब्रिज पर कार और बाइक की सीधी टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। लछनपुर निवासी दीपक कश्यप (18) और एक 15 वर्षीय किशोर बाइक से जांजगीर में गाड़ी का किस्त जमा करने गए थे। वापसी में उनकी बाइक की टक्कर चांपा से आ रही कार (CG 04 PD 5968) से हो गई। कार में एक कॉलेज प्रोफेसर अपने ड्राइवर के साथ जांजगीर की ओर जा रहे थे। लोगों के अनुसार, बाइक तेज गति से चल रही थी। कार को ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कार में एयर बैग खुलने से कार सवार बच गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, अभी तक किसी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *