जांजगीर-चांपा में दो हादसों में 2 लोगों की मौत:3 घायल, पिकअप ने छात्र को कुचला, ट्रेलर दुकान में पलटा, एक ड्राइवर अरेस्ट

जांजगीर-चांपा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना में पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की जान चली गई। जबकि दूसरी घटना में एक तेज रफ्तार ट्रेलर दुकान में पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटनाएं बलौदा और अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पहली घटना नेशनल हाईवे-49 स्थित ग्राम अमरताल की है। जहां बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने तरपाली बोईरदादर के रहने वाले राकेश चौहान (27) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में राकेश के साथ बाइक पर सवार रजत कुमार साहू और अकेश साहू को हल्की चोटें आईं। युवकों ने बताया कि वे सभी बाराद्वार के कॉलेज में फॉर्म जमा कर बिलासपुर जा रहे थे। अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घटना ग्राम बिरगहनी की दूसरी घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी की है। जहां मंगलवार रात कोरबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे एक दुकान में जा पलटा। इस हादसे में दुकान में मौजूद रामभरोस कुर्रे की दबने से मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव रामभरोस कुर्रे के शव को रात में 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। उनके भाई ओमप्रकाश कुर्रे को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है। बुधवार को मृतक रामभरोस कुर्रे का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *