जांजगीर-चांपा में नाबालिग पर चाकू से हमला:क्रिकेट में हारे पैसों के विवाद में चाकूबाजी, घायल बिलासपुर रेफर, आरोपी भी नाबालिग

छत्तीसगढ़ के जांजगी-चांपा में दो नाबालिगों के बीच विवाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक नाबालिग ने दूसरे पर चाकू से पीठ पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जार्वे की है। जानकारी के मुताबिक, चाकूबाजी गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई। थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि डेढ़ माह पहले हुए क्रिकेट मैच में हारे हुए पैसों को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। दोनों नाबालिगों के बीच 200-300 रुपए के लेनदेन को लेकर बहस हुई। पैसे न देने पर एक नाबालिग ने अपने पास रखे चाकू से दूसरे नाबालिग पर हमला कर दिया। हमले से गले और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज बिलासपुर में जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार नाबालिग की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *