जांजगीर-चांपा में भतीजे ने हंसिए से चाचा की गर्दन काटी:तंत्र विद्या का शक, ढाबे में ग्राहक नहीं आने से नाराज था

जांजगीर चांपा जिले में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा का मर्डर कर दिया। वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी में अजीत पाल (63 साल) की ढाबा की दुकान थी। कुछ दिनों से उसका ढाबा नहीं चल रहा था। अजीत को शक था कि उसके चाचा राम प्रसाद पाल (65 साल) तांत्रिक विद्या जानते है उसी ने कुछ तंत्र-मंत्र किया है। इसी वजह से ग्राहक ढाबे पर नहीं आ रहे। जिसके बाद उसने 21 सितंबर की रात हंसिए से अपने चाचा का गला काट दिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पूजा के लिए जा रहे थे, तभी काटा गला घटना रविवार शाम 7 बजे की है। राम प्रसाद हनुमान मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अजीत पाल ने हंसिए से उनके गले पर वार किया। गंभीर हालत में राम प्रसाद को BDM अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले कई सालों से उसे अपने चाचा पर शक था जानकारी के मुताबिक, आरोपी का ढाबा PIL प्लांट के मेन गेट के सामने है। वह पिछले 40 साल से ढाबे का संचालन कर रहा था। पिछले कई सालों से उसे अपने चाचा पर शक था। मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया। बता दें कि मृतक राम प्रसाद पाल आरोपी अजीत पाल का पारिवारिक चाचा है। आरोपी ने जुर्म कबूला, जेल भेजा गया एसपी विजय कुमार पाण्डेय के मुताबिक, सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। PIL प्लांट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… चाकू से गला काटकर बड़े भाई को मार-डाला:पड़ोसी से झगड़े में टोका तो भड़का,तू कौन होता है टोकने वाला कहकर गर्दन पर वार किया छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मार डाला। पड़ोसी से विवाद के बाद बड़ा भाई समझाने आया था, तभी चाकू से गले पर कई बार हमला किया। गले में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मामला नैला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *