जांजगीर-चांपा में मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना, टांगी-डंडा जब्त

जांजगीर-चांपा जिले के बैजलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में बलौदा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक टांगी और डंडा भी जब्त किया है। बलौदा थाना में पीड़ित हंषराज कश्यप, निवासी बैजलपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव में एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाचने-बजाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद उस समय शांत हो गया था, लेकिन उसी रात करीब 08:30 बजे पुरानी बात को लेकर फिर से झगड़ा बढ़ गया। हंषराज कश्यप के अनुसार, लोकेश केवट ने पहले गाली-गलौज और मारपीट शुरू की। इसके बाद अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट सहित अन्य लोगों ने मिलकर हंषराज पर हाथ-मुक्कों, डंडा और टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में हंषराज को गंभीर चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *