जांजगीर-चांपा में युवती के शव के साथ चक्का जाम:कीचड़ में सनी अर्धनग्न लाश मिली थी, हत्या का आरोप; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जांजगीर-चांपा जिले में अर्धनग्न हालत में मिले युवती के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। शहर के रछा चौक पर गुस्साएं परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पिछले तीन घंटों से जांजगीर से शिवरीनारायण मुख्य मार्ग बाधित रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
कीचड़ में सना, संदिग्ध मिला था शव दरअसल, ग्राम पीपरा की रहने वाली पूजा महंत (21 साल) का शव मंगलवार (27 जनवरी) सुबह करीब 9:30 बजे खेत में कीचड़ से सना हुआ और अर्धनग्न अवस्था में मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी साफ पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। हालांकि, मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आखिरी बार फोन पर किसी से बात करते दिखी थी मृतिका पूजा महंत सोमवार रात करीब 8 बजे पास के किरीत गांव में अपनी सहेलियों और अन्य लोगों के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम देखने गई थी। वह रात करीब 12 बजे घर लौटी थी, जिसके बाद वह घर से गायब हो गई। सुबह करीब 4:30 बजे वह सीसीटीवी कैमरे में फोन पर किसी से बात करते हुए दिखाई दी थी। इसके बाद ही उसका शव खेत में मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *