जांजगीर-चांपा में होंगे 17 करोड़ के विकास कार्य:उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास कर रही सरकार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा का दौरा किया। 13 सितंबर को उन्होंने जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र में चौपाटी का लोकार्पण किया। साथ ही अटल प्रतिमा का अनावरण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। नगर पालिका को नए भवन के लिए ढाई करोड़ और विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ रुपए की घोषणा की। साव ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास कर रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद हो रहा विकास – साव साव ने आश्वासन दिया कि जिले के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सभी नगर पालिका और नगर निगमों को राशि स्वीकृत की गई है। इससे छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। साव बोले- ये विकास का ट्रेलर, पूरी तस्वीर बाकी है कार्यक्रम में नगरवासियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने भी स्वागत में भाग लिया। कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद रहे। साव ने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल में विकास का ट्रेलर दिखाया है, अभी पूरी तस्वीर बाकी है। वही कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने अटल बिहारी वाजपेयी को अजात शत्रु बताया और उप मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्र को भी विकास की धारा से जोड़ा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *