जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। एक साधारण टक्कर को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद सभी ने उसे लात-घूंसों से पीटा और चाकू से हमला कर जान ले ली। आरोपियों में 11 नाबालिग है। घटना बुधवार रात की है, मृतक युवक दीपेश बर्मन (19) बलौदा-बाजार जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला है, वह अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने आया था। टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद जब दीपेश अपने दोस्तों के साथ मेले में घूम रहा था तभी कुछ युवकों से टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ और हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने पहले दीपेश को लात-घूंसों से पीटा, फिर बेल्ट से मारा और अंत में चाकू से हमला कर दिया। परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें 11 नाबालिग हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………………………………… हत्या से जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में सीमेंट भरी बाल्टी से सिर फोड़कर हत्या,गिरफ्तार:पति ने पत्नी को लड़कों से बातचीत करने से रोका था, महासमुंद के रहने वाले थे रायपुर में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने सीमेंट भरी बाल्टी से उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को लड़कों से बातचीत करने से मना किया था। बात नहीं मानने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति गजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…


