जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान हर्ष फायर किया गया। साथ ही शांति और उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। ओपी चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित परेड, झांकी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ओपी चौधरी ने कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीनियर और जूनियर परेड प्रतियोगिता के परिणाम घोषित परेड प्रतियोगिताओं के परिणामों में, सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, जिला महिला पुलिस बल द्वितीय और सीएएफ 11वीं बटालियन तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में एनसीसी ट्रूप 325 बालक (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एनसीसी बालिका और महाविद्यालय परेड के विजेता जबकि एनसीसी ट्रूप 325 बालिका द्वितीय और एनसीसी ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय परेड में एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय प्रथम और एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय द्वितीय रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मनका पब्लिक स्कूल रहा अव्वल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों में मनका पब्लिक स्कूल, चांपा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी द्वितीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ससहा तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत-ग्रामीण विकास विभाग प्रथम विभागीय झांकियों में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, पुलिस विभाग को द्वितीय और कृषि-उद्यानिकी विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


