जांजगीर में जनरल स्टोर से अवैध पटाखों का भंडार मिला:पुलिस ने छापेमारी में 4 लाख रुपए के पटाखे किए जब्त, मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा जिले के नेताजी चौक स्थित लक्ष्मी बैंगल जनरल स्टोर में पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस को रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर टीम ने दुकान में छापेमारी की। जनरल स्टोर के कई कमरों की तलाशी में पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे मिले। जब्त किए गए पटाखों की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 ख के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिहायशी इलाके में इस तरह के विस्फोटक सामान का भंडारण खतरनाक माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *