जांजगीर में नाबालिग से रेप:शादी का झांसा देकर भगा ले गया था जैजैपुर, लड़की बरामद; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को सारागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समीर कुमार (19) ने लड़की को शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया था। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सारागांव थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने 8 जनवरी को FIR दर्ज कराई कि रात से उनकी बेटी घर पर नहीं है, आस पास खोजबीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मोबाईल लोकेशन ट्रेस कर मिला सुराग शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाईल लोकेशन ट्रेस कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सक्ति जिले के जैजैपुर क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी समीर कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण करने की बात स्वीकार की, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *