जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक वार्डों में ईवीएम प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | सुकमा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से जिले में मतदाताओं को नियमित रूप जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत दोरनापाल और नगर पालिका परिषद सुकमा में ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। नगर पंचायत दोरनापाल में ईवीएम प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को शीतला माता वार्ड 4 में 10 से 12 बजे तक, शबरी नगर वार्ड 5 में 12 से 2 बजे तक, पं.दीनदयाल वार्ड 6 में 2 से 5 बजे तक ईवीएम का प्रदर्शन किया गया। वहीं 05 फरवरी को गांधी नगर वार्ड क्र 07 में, रामनगर वार्ड क्र. 8 में, विवेकानंद वार्ड क्र 9 में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। 6 फरवरी को पं. जवहारलाल वार्ड क्र 10 में, वल्लभभाई पटेल वार्ड क्र 11 में, इंदिरा गांधी वार्ड क्र 12 में, 9 फरवरी को अंबेडकर वार्ड क्र. 13 में, भगतसिंह नगर वार्ड क्र 14 में, बालाजी नगर वार्ड क्र 15 में सुबह 10 से 5 बजे तक ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सुकमा में ईवीएम प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 3 फरवरी को कुम्हाररास एकलव्य स्कूल गली के समीप, 4 फरवरी को संथालपारा चौक दंतेवाड़ा रोड में, 5 फरवरी को पुसामीपारा पेट्रोल पंप के समीप, 6 फरवरी को महेश चौक वार्ड में प्रत्येक दिन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *