बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं व अर्जुन्दा नगर की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने महिला प्रकोष्ठ के दायित्वों व छात्राओं के हितों के संबंध में जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. वीणा चंद्राकर ने छात्राओं को प्यूबर्टी मासिक धर्म की अनियमितता, हार्मोनल असंतुलन पीसीओडी फाइब्रायड के संबंध में जानकारी साझा की। विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर की जांच व निदान, विवाह के बाद की शारीरिक व मानसिक परेशानियों के कारण व समाधान पर चर्चा की। सेनिटरी नैपकिन के पैकेट्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुणा साव, व आभार प्रदर्शन प्रभा शर्मा ने किया गया। कार्यक्रम में डॉ. समीर दशपुत्र, डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ. प्रीति ध्रुवे उपस्थित रहे।


