बालोद| आखिरकार कुरदी केंद्र में खरीदी के 43 दिन बाद धान परिवहन की शुरुआत हो गई है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने डीएमओ सहित संबंधित अफसरांे को परिवहन के साथ व्यवस्था में सुधार लाने निर्देश दिए। जिसके बाद जिम्मेदार अफसर हरकत में आए। यहां 39 हजार 716 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। जिसमें 516 क्विंटल धान का उठाव हुआ है। जो कुल खरीदी का 1.41% है।


