जाजोद स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस का शुभारंभ:विधायक सुभाष मील बोले- क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी

रींगस के जाजोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नई 108 एंबुलेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया। विधायक सुभाष मील खंडेला ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक सुभाष मील ने कहा कि सीएचसी जाजोद में नई एंबुलेंस आने से जाजोद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व दूर दूराज में होने वाली सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को समय पर स्वास्थ्य केंद्र लाने के लिए बहुत अच्छी सुविधा मिली है। सड़क हादसों में घायल होने वाले को समय पर स्वास्थ्य केंद्र लाने से जल्द इलाज प्रारंभ होता है और घायल की जान बच सकती है। विधायक मील ने कहा कि खंडेला विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा, सड़क, पेयजल, बिजली आदि के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधानसभा के लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सुविधाओं व संसाधनों का जायजा भी लिया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में जो कमियां पाई जा रही है उन्हें तत्काल प्रभाव से पूरा करवाया जा रहा है। जिससे आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। इससे पहले ब्लॉक सीएमओ डॉ. नरेश पारीक, सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. गणपत व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश आर्य ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच महेंद्र कुड़ी, रतन सिंह सामोता पुजारी का बास, छाजूराम बराला, बनवारी लाल, मक्खनलाल सोलंकी, अजय सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *