जाटौली गर्ल्स स्कूल प्रिंसिपल पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप:ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, तत्काल तबादले की मांग

गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल जाटौली के प्रिंसिपल मोहित यादव पर ग्रामीणों ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को एक शिकायती लेटर सौंपकर प्रिंसिपल के तत्काल तबादले और मामले की जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि प्रिंसिपल को रात्रि के समय अपने एक साथी के साथ वाहन में अनैतिक गतिविधियों की नीयत से क्षेत्र में घूमते देखा गया। पत्र में स्कूल की छात्राओं को गलत नजर से देखने जैसे आरोप भी शामिल हैं, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इन आरोपों से स्कूल की छवि धूमिल हो रही है और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को स्कूल से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने शिकायत पत्र का संज्ञान लिया है और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *