जाट बोर्डिंग हाउस का 81 वां स्थापना दिवस:वक्ता बोले- किसान व मजदूरों के बच्चों को शिक्षा व आवास देने को अग्रसर संस्थान

जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान, सीकर का 81 वां स्थापना दिवस सोमवार को जाट बोर्डिंग स्थित रणमल सिंह किसान ऑडिटोरियम में मनाया गया। जिसमें संस्था को सहयोग देने वाले सैंकड़ों भामाशाहों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा- जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान, किसान व मजदूर वर्ग के छात्रों को आवास सुविधा देकर शिक्षा को समर्पित एक ऐसा संस्थान है जो शिक्षा को आगे बढ़ाने में अग्रसर है। समारोह में स्व.चौधरी रूघाराम मील (पालड़ी) की स्मृति में उनके पुत्र हरिराम मील ने 1 लाख 76 हजार, जयंत सीताराम खीचड़ (गोकुलपुरा) ने 1 लाख 51 हजार, हरिराम सेवदा सरपंच अलखपुरा बोगन ने 1 लाख 51 हजार, राजेंद्र खीचड़ (धाय की ढाणी) ने 1 लाख 11 हजार, मोहनलाल (कैलाश सुंडा मेमोरियल संस्थान) के डायरेक्टर शेरसिंह सुंडा ने एक लाख रुपए जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है। संस्थान के कोषाध्यक्ष बनवारी लाल नेहरा ने वर्ष 2023-24 का संस्थान का आर्थिक लेखा-जोखा व प्रगति रिपोर्ट पेश की। जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान के अध्यक्ष गणेश बेरवाल ने समारोह में शामिल सभी भामाशाहों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन डॉ. रेणू महलावत और संस्थान के प्रेस सचिव हरीराम मील ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *