जाति पाति के भेदभाव से ऊपर उठ सुयोग्य नागरिक बने : पारख

भास्कर संवाददाता | पाली अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पैकेज कोलोनी स्थित चीमा बाई संचेती राबाउमावि पाली में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा रहे। अति विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राहुल राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी, सोड़ावास प्रधानाचार्य हितेश रामावत व एयू स्माल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक राजदीप सिंह थे। महेंद्र बोहरा ने बालिकाओं से आगे पढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आज हर क्षेत्र में बालिकाएं अपना वर्चस्व कायम कर रही है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि जाति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर संस्कारित और सुयोग्य नागरिक बनने का आह्वान किया। शिक्षिका कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की बालिका टीम का सम्मान किया। 21 छात्राओं को साइकिल बांटी। एयू स्माल फाइनेंस बैंक द्वारा बालिकाओं को 50 स्वेटर और रमेश डिम्पल की ओर से 30 जैकेट बांटे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर 11वीं की छात्रा सुहानी को श्री सांवलियाजी सेठ की तरफ़ से 2100 की नकद राशि दी। जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित व सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी ने बालिकाओं से मन लगाकर अध्ययन करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान संतोष चौधरी, पंकज शर्मा, हेमंत दवे, महेंद्र, राजकुमारी जैन,अनुराधा राजपुरोहित, मनीषा, दीया, मैना देवी, शोभा शर्मा, यास्मीन, कृष्णा शर्मा, ए यू बैंक की स्वाती जोशी, गौरव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *