जाति-पात की करो विदाई, हिंदू हम सब भाई-भाई, नारे से एकजुट रहने का संदेश दिया

भास्कर संवाददाता| श्यामपुर नगर के प्रसिद्ध चोपड़ा हनुमान मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत श्रीराम मंदिर माता चौक से विशाल कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए चोपड़ा हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विशाल हिंदू संगम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित साधु-संतों व संघ के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने गौमाता, भारत माता एवं तुलसी माता का विधिवत पूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *