‘जाति-भेद के विरुद्ध गुरु रविदास का संदेश’

अमृतसर| श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले नगर कीर्तन में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. राजकुमार वेरका ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरु रविदास जी को नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रकाश पर्व की खुशियों में संगत के साथ भाग लिया। डॉ. वेरका ने केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हॉल गेट, गुरु रविदास मंदिर भूषणपुरा तथा छेहर्टा स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर गुरु रविदास जी की महान शिक्षाओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे और मानव गरिमा की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके विचार समाज को जोड़ने और कमजोर वर्गों को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने जाति-भेद, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेस नेता संजीव अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *